ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

लव जिहाद के नाम पर रेप: हिन्दू बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, दरगाह में खुला राज

हिंदू बनकर दोस्ती करने वाले मुस्लिम युवक पर युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

MP
हिंदू बनकर लड़की को जाल में फंसाया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: एक मुसलमान युवक ने एक हिन्दू लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया फिर शांदी का झांसा देकर रेप किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी। लव जिहाद के नाम पर एक मुस्लिम लड़के युवती के साथ अत्याचार किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की है जहां के झलारिया रोड स्थित ताज नगर निवासी नईम बैग के बेटे अनस उर्फ अश्विन के खिलाफ 22 साल की हिन्दू लड़की ने केस दर्ज कराया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली हिन्दू धर्म की लड़की को मुस्लिम लड़के अनस ने झूठे प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि मुसलमान लड़का अनस ने पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाला फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। 


जब वह धर्म बदलने के लिए तैयार नहीं हुई तब उसने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसाया फिर धोखे से उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गयी और उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता ने बताया कि अपनी मां और भाई के साथ वो रहती है और पेट्रोल पंप पर काम करती है। करीब एक साल पहले ही उसकी पहचान अनस नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। 7 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे स्टार चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया और मामा-भांजे की दरगाह ले गया। 


जहां आरोपी अनस ने इस बात का खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं, बल्कि मुसलमान है, उसका असली नाम अनस है। उसने लड़की को निकाह करने की बात कही। जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तब जमीन तले पैर खिसक गई। उसे ऐहसान हुआ कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो गया है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर युवती ने निकाह से इनकार कर दिया। फिर वहां से रोते हुए अपने घर चली गयी। पीड़िता ने बताया कि फिर 12 दिसंबर की रात में साढ़े दस बजे अनस ने स्टार चौराहा पर बुलाया और बातचीत के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया जहां मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। जब इसका विरोध किया तब उसने जान से मारने की धमकी दी और जबरन गंदा काम किया। इस दौरान उसकी पिटाई करते हुए यह कहा कि किसी को इस बात की जानकारी दी तो जान ले लूंगा। 


जिसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता ने मां को यह बातें बताई। मां ने हिन्दू जागरण मंच से अपनी बेटी के साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। जिसके बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता और उसकी मां लसूड़िया थाने पहुंची जहां उन्होंने आरोपी अनस के खिलाफ केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनस के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। उस मोबाइल की जब जांच की गयी तब उसमें अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें