ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

बिहार में सुनहरी ठगी: दो शातिर ठगों ने महिला के गहने उड़ा लिए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: हवेली खड़गपुर में दो शातिर ठगों ने सुनहरे रंग की धातु दिखाकर महिला के मंगलसूत्र और कान की बाली उड़ा ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: थोड़े से ज्यादा पैसे या कीमती सामान के लालच में लोग कैसे अपनी मेहनत की कमाई ठगों के हाथों गंवा बैठते हैं, इसका ताज़ा उदाहरण हवेली खड़गपुर से सामने आया है। यहां दो शातिर ठगों ने सुनहरे रंग की धातु दिखाकर एक महिला को फंसाया और उसके गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल बसु चौक के पास का है। पीड़िता कविता देवी, जो भंडार गांव की रहने वाली हैं, अपने बेटे से मिलने हवेली खड़गपुर आई थीं। बेटा यहां एक निजी विद्यालय के छात्रावास में पढ़ाई करता है। मुलाकात के बाद लौटते समय अंबेडकर चौक के पास दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। 


धीरे-धीरे बातों में उलझाकर दोनों युवक महिला को नंदलाल बसु चौक तक ले गए। ठगों ने सुनहरे रंग की धातु दिखाकर उसे कीमती बताते हुए लालच दिया और महिला के गले से मंगलसूत्र तथा कान की बाली उतरवा ली। गहने हाथ लगते ही दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में जब महिला ने धातु की जांच कराई, तो वह सामान्य धातु निकली।


पीड़िता ने ठगी की सूचना हवेली खड़गपुर थाना को दी। पुलिस ने नंदलाल बसु चौक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ठगों की गतिविधि स्पष्ट रूप से कैद है। सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें