ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Happy New Year 2026: नववर्ष की बधाइयों के पीछे छुपा साइबर खतरा, एक क्लिक बना सकता है आपको कंगाल; पटना पुलिस ने किया अलर्ट

Happy New Year 2026: नववर्ष 2026 की बधाइयों के पीछे साइबर खतरा छिपा है। पटना साइबर डीएसपी ने लोगों को अनजान लिंक और APK फाइल पर क्लिक न करने की चेतावनी दी, ताकि ठगी और हैकिंग से बचा जा सके।

Happy New Year 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Happy New Year 2026: नया साल आते ही मोबाइल पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ जाती है। “हैप्पी न्यू ईयर”, “स्पेशल विश”, “न्यू ईयर कार्ड” जैसे मैसेज आम बात हैं, लेकिन अब यही शुभकामनाएं कई बार साइबर ठगी का हथियार बन रही हैं। इसे लेकर पटना के साइबर डीएसपी नीतीश चंद दरिया ने लोगों को आगाह किया है कि जरा-सी लापरवाही आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है।


साइबर डीएसपी नीतीश चंद दरिया ने बताया कि साइबर ठग भावनाओं से खेलते हैं। नए साल की खुशी के माहौल में लोग बिना सोचे-समझे व्हाट्सएप पर आए लिंक या APK फाइल पर क्लिक कर देते हैं। यही एक क्लिक मोबाइल को हैक करने के लिए काफी होता है। इसके बाद ठग मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप, यूपीआई, ओटीपी और निजी जानकारियों तक पहुंच बना लेते हैं।


नववर्ष के समय लोग ज्यादा सक्रिय रहते हैं और जल्दी-जल्दी संदेश खोलते हैं। इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं। वे बधाई के नाम पर खतरनाक फाइल भेजते हैं, जो दिखने में सामान्य लेकिन अंदर से बेहद नुकसानदेह होती है।


उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। डीएसपी ने कहा कि अनजान लिंक या APK फाइल को तुरंत डिलीट करें। किसी भी फाइल को डाउनलोड करने से पहले उसकी जरूरत पर सोचें। मोबाइल में एंटी-वायरस और सिक्योरिटी अपडेट चालू रखें। परिवार के बुजुर्गों और बच्चों को भी ऐसे साइबर खतरों के बारे में जागरूक करें।


नीतीश चंद दरिया ने कहा कि नया साल खुशियों का संदेश लेकर आता है, न कि परेशानी का। इसलिए जरा-सी समझदारी और सतर्कता अपनाकर आप साइबर ठगी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने लोगों को सचेत रहने को कहा है और किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें