ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Crime News: शराब के नशे में धुत युवक की करतूत, सरकारी स्कूल में छात्राओं से करने लगा शर्मनाक हरकत; लोगों ने बांधकर पीटा

Bihar Crime News: हाजीपुर के मध्य विद्यालय रामचौरा में नशे में धुत युवक के घुसकर छात्रों से आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, मामले की जांच जारी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: हाजीपुर के मध्य विद्यालय रामचौरा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया और छात्र-छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।


बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने पहले युवक की पिटाई की, इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे काबू में रखने के लिए उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


स्कूल परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें