ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: बिहार में युवती के जान देने के बाद मंगेतर का भी मिला शव, दो संदिग्ध मौत से हड़कंप; हत्या या आत्महत्या?

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में शादी तय होने के बाद युवती और उसके मंगेतर की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी तय होने के बाद एक युवती ने आत्महत्या कर ली, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। अगली सुबह उसी युवती का मंगेतर पेड़ से लटका मिला। पूरा मामला हैरान करने वाला है। इस घटना के बाद इलाके में मातम व गहमागहमी का माहौल है। घटना श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव की है।


दरअसल, बुधवार की रात गांव की एक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी तय हो चुकी थी और उसका मंगेतर ही उसे लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि मंगेतर शादी को लेकर दबाव बना रहा था, जिससे लड़की तनाव में थी।


घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह एक और चौंकाने वाली खबर आई। उसी युवती का मंगेतर, जिसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है, वह गांव के समीप एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर बरामद हुआ। लड़के के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है।


लड़के के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने बदले की भावना से युवक की हत्या की, और फिर शव को पेड़ से लटका दिया। अब पूरा मामला उलझ गया है और गांव में सनसनी के साथ दहशत का माहौल है। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव में बीती रात एक लड़की की आत्महत्या की सूचना मिली थी। आज उसी स्थान से कुछ ही दूरी पर एक युवक का भी शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और बातचीत भी चल रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राप्त आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें