ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 40 लाख के गांजा के साथ स्मगलर अरेस्ट, नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: गोपालगंज पुलिस ने बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, गांजा की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। गोपालगंज में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की बाजारू कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।


यह मामला गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक घर के भीतर बड़ी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा गया है, जिसका संबंध अवैध तस्करी से है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बरौली थानाध्यक्ष एनिमा राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने बतरदेह गांव में छापेमारी कर राधेश्याम भगत के घर से करीब 10 पैकेट गांजा बरामद किया।


पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा का कुल वजन 1 क्विंटल 52 किलो है। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह गांजा किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। 


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा की खेती कहां की गई थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें