ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता की तत्परता से घटना टली, पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की।

bihar
पीड़िता की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, पीड़िता की तत्परता और साहस के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की बताई जा रही है, जहाँ एक नाबालिग बच्ची ने साहस का परिचय देते हुए अपने साथ हुए जबरदस्ती के प्रयास की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बच्ची का बयान दर्ज कर जांच शुरू की।


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ी में एक मामला सामने आया, जिसमें एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बच्ची के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का बयान दर्ज किया और जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति बच्ची की पूर्व से पहचान में था और उससे बातचीत भी होती थी।


पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पीड़िता की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें