ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रैचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रैचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

गोपालगंज में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नाले में फेंका मिला शव

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली ब्लाक मुख्यालय के पास

गोपालगंज में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नाले में फेंका मिला शव
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली ब्लाक मुख्यालय के पास की है, जहां नाले के कारोबारी का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बैकुंठपुर ब्लाक मुख्यालय के पास जमकर बवाल काटा. 

बताया जा रहा है कि 32 साल के कपड़ा कारोबारी संजीत कुमार गुप्ता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया. संजीत बैकुंठपुर के सिरसा निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता का पुत्र था.  संजीत का बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में रेडीमेड कपडे का दुकान है. वह  सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. लेकिन वह रास्ते से ही गायब हो गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.

मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक उनलोगों ने अपने लापता भाई की  रातभर तलाश की पर कोई पता नहीं चला. जिसके बाद 17  नवम्बर को लापता होने की सुचना एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी गयी और बैकुंठपुर में व्यवसायी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामला दर्ज के होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी.बुधवार को कारोबारी का शव ब्लाक मुख्यालय के समीप नाले में मिला. जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस के द्वारा हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओ पर जांच की जा रही है. वहीं कारोबारी का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें