ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर

Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग छात्र सिवान से सकुशल बरामद। बाइक की हेडलाइट टूटने पर डांट के डर से घर छोड़कर भागे थे दोनों बच्चे।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र से 6 फरवरी को कोचिंग के लिए निकले दो नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को सीवान से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।


जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के बालहा गांव निवासी विकास और रेहान 6 फरवरी को कोचिंग जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बरौली थाना में सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


जांच के दौरान सामने आया कि दोनों बच्चे उसी दिन गांव से मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकले थे। बाइक चलाने के दौरान दुर्घटना में आगे की हेडलाइट टूट गई। बताया जाता है कि बाइक मालिक रेहान ने हेडलाइट टूटने पर नाराजगी जताई और डांट-फटकार लगाई। इसी बात से दोनों बच्चे घबरा गए और किसी अनहोनी के डर से घर छोड़ने का फैसला कर लिया।


सदर SDPO-2 राजेश कुमार के अनुसार, डर के कारण दोनों बच्चे उसी दिन ट्रेन पकड़कर सीवान चले गए और वहां छिपकर रहने लगे। इस दौरान उन्होंने गांव के ही अपने एक दोस्त रमेश को फोन कर पूरी स्थिति बताई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीवान पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।


एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि मामले में बरौली थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि बाइक की हेडलाइट टूटने और डांट के डर से दोनों बच्चे सीवान में छिपे हुए थे। फिलहाल दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डराने-धमकाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें