ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: SSP ऑफिस में तैनात मीडिया सेल प्रभारी ने क्यों दे दी जान? दारोगा की मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: गया SSP ऑफिस में तैनात दरोगा अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे मूल रूप से सहरसा के रहने वाले थे और किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गया पुलिस के मीडिया सेल में तैनात दारोगा अनुज कश्यप ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। अनुज एसपी कोठी से महज 300 मीटर दूर किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि अनुज 2019 बैच के दरोगा थे। उन्हें 2022-23 में गया जिले में पोस्टिंग मिली थी।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात वह देर से कमरे पर लौटे थे। इसके बाद सुबह जब मीडिया सेल के अन्य कर्मियों ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। करीब 9 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया गया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक से सीढ़ी मंगवाकर वेंटीलेटर से झांका गया तो अनुज को फंदे से लटका पाया गया।


रामपुर थाना प्रभारी दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीम जरूरी जांच में जुटी है। अनुज की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी इस समय दिल्ली में है और पांच महीने की गर्भवती है। वह वहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

रिपोर्ट- नितम राज, गया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें