ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

Patna Crime News: पटना में मासूम बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, हत्या और नरबलि की आशंका; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Patna Crime News: पटना में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल रई है. इलाके के लोग हत्या और नरबलि की आशंका जता रहे हैं. पुलिस धड़ को तलाश कर रही है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना से सटे फतुहा में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह स्थित मजार के पीछे गंगा किनारे जाने वाली सड़क पर एक से डेढ़ साल के बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।  


ग्रामीणों ने सिर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया। सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। कान और बालों पर खून के धब्बे थे, चेहरे पर मिट्टी लगी हुई थी। पुलिस को धड़ नहीं मिला, जिससे हत्या और नरबलि की आशंका जताई जा रही है।  


डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने 16 जनवरी से लापता अपने डेढ़ साल के बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले को भी जांच के दायरे में रख रही है।  


नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सिर कैसे कटा और घटना कब हुई। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस लापता बच्चों की जानकारी खंगाल रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें