ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

धनबाद मंडल कारा में कैदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, जेल के अंदर गैंगवार की आशंका

DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद मंडल कारा से आ रही है, जहां कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जेल के अंदर हुई इस घटना के बाद पगली घंटी बजाई गई है। घटना की सूचना

धनबाद मंडल कारा में कैदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, जेल के अंदर गैंगवार की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद मंडल कारा से आ रही है, जहां कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जेल के अंदर हुई इस घटना के बाद पगली घंटी बजाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा पूरे दल बल के साथ जेल पहुंचे हैं।


जेल के अंदर मारपीट की सूचना मिलते ही कई थाना के प्रभारी भी जेल के अंदर पहुंचे है। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल जेल के अंदर दाखिल हुई है। जेल के अंदर कई बड़े अपराधी बंद है। माना जा रहा है कि जेल में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई है।


झरिया से पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित कई बड़े नाम धनबाद जेल में बंद है। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि जेल के अंदर गैंगवार हुआ है। पूर्व मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर भी इसी जेल में बंद है। फिलहाल मंडल कारा के भीतर अफरा तफरी का माहौल है और पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


जानकारी के मुताबिक धनबाद मंडल कारा में 8 बार पगली घंटी बजने के बाद DSP लॉ एंड आर्डर समेत सदर थाना की पुलिस जेल में पहुंची है। SDM,DSP HQ1 समेत भारी संख्या में पुलिस लाइन से विशेष बल को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थक कैदी ने गॉडविन खान को पीटा है, जिसके बाद जेल के अंदर भारी बवाल हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें