Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मेडिकल जांच के लिए एक कैदी को पीएचसी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मयियों के पसीने छुट गए। कैदी पुलिस को चकमा देकर नाले के भीतर छीप गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी उससे बाहर निकलने के लिए मिन्नतें करते रहे।
दरअसल, लहेरियासराय थाने की पुलिस कैदी को लेकर बहादुरपुर PHC पहुंची थी। कैदी को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी लाया गया था। इसी दौरान कैदी ने पुलिस को चकमा दिया और भागकर बगल में मौजूद अंडरग्राउंड नाले में जाकर छुप गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फुलने लगे।
कैदी की तलाश शुरू हुई, तभी वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह नाले के भीतर छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिसकर्मी बारी-बारी से नाले के पास जाकर कैदी से बाहर निकलने की गुजारिश करने लगे और उसे भरोसा दिलाते रहे कि अगर वह बाहर निकल आया तो उसे कुछ नहीं होने दिया जाएगा।
दरभंगा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पुलिस की गिरफ्त से फरार कैदी नाले में घुस गया। लिस कैदी से नाले से बाहर निकलने की गुहार लगा रही है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। #Darbhanga #PrisonerEscape #BahadurpurPHC #StrangeIncident #PoliceAlert #Bihar… pic.twitter.com/Ljpqz3dPYX
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 20, 2026
हालांकि कैदी पुलिसकर्मियों के झांसे में आने वाला नहीं था। जैसे ही इस बात की जानकारी मीडिया को लगी मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे, जिसपर पुलिसकर्मियों ने नाराजगी भी जताई। लोगों की भारी भीड़ इस नजारे को देखने के लिए नाले के आसपास जमा हो गई थी।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा





