ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

दरभंगा में घर से गायब मासूम की हत्या, सड़क जाम कर किया हंगामा

DARBHANGA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में मासूम की हत्या कर दी गयी है। बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंक दिया गया। बच्चा कल शाम से घर से लापता था। आज शव मिलने के ब

दरभंगा में घर से गायब मासूम की हत्या, सड़क जाम कर किया हंगामा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में मासूम की हत्या कर दी गयी है। बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंक दिया गया। बच्चा कल शाम से घर से लापता था। आज शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। नाराज लोगों ने शहर के आजमनगर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया है। 


आजमनगर थानाक्षेत्र से ये खबर सामने आ रही है। जहां कर देर शाम से 11 साल का मासूम आतिश सहनी लापता था।आतिश अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था।  ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।आज सवेरे लोगो को जब जानकारी मिला कि चतरिया के लक्मिनिया गाछी में एक बच्चे का शव मिला है। इसकी सूचना परिजनों को दी गयी।  मौका-ए-वारदात पर पहुंचे परिजनों ने आतिश की पहचान की। अचानक बच्चे का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गयी।लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। गुस्साए लोगों ने आजमनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 


बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या के पहले जम कर पिटाई की गयी है। उसके शरीर पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं। दुश्मनी वश घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस मामले पर फिलहाल कुछ बोलने से बच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें