ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना में प्रेमी से नाराज थर्ड जेंडर ने उठा लिया बड़ा कदम, गोला रोड में एक ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

प्रेमी ने बात करना बंद कर दिया तो थर्ड जेंडर ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पटना से सटे आरपीएस मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर के पास की है। जहां रोड नंबर 7 में वो किराये के मकान में रहती थी। थर्ड जेंडर मेकअप आर्टिस्ट का शव बरामद..

Bihar
प्रेमी से अनबन बनी घटना की वजह
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के दानापुर में गुरुवार को एक थर्ड जेंडर मेकअप आर्टिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय यशराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली की निवासी थीं। यशराज पिछले 10 वर्षों से दानापुर के आईपीएस मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर रोड नंबर 7 पर किराए के मकान में रह रही थीं।


पुलिस के अनुसार, यशराज का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में उस युवक ने यशराज से बात करना बंद कर दिया था। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। बुधवार रात 10 बजे तक यशराज को आस-पास के लोगों ने घर में देखा था। गुरुवार सुबह जब उनका कमरा अंदर से बंद मिला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां यशराज का शव फंदे से लटका मिला।


बताया जाता है कि यशराज पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं और दानापुर व गोला रोड स्थित ब्यूटी पार्लरों में काम करती थीं। हाल ही में वह एक पार्लर में कार्यरत थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें