ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कोरोना से JDU सांसद के निधन की अफवाह, थाने में दर्ज कराया मामला

BHAGALPUR : सोशल मीडिया इन दिनों अफवाहों का बाजार बन गया है. इसी बीच भागलपुर के सांसद अजय मंडल की मौत कोरोना से होने की अफवाह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले

कोरोना से JDU सांसद के निधन की अफवाह, थाने में दर्ज कराया मामला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : सोशल मीडिया इन दिनों अफवाहों का बाजार बन गया है. इसी बीच भागलपुर के सांसद अजय मंडल की मौत कोरोना से होने की अफवाह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले की जानकारी जैसे ही खुद सांसद को मिली तो वे एक्शन में आए. सांसद ने भागलपुर SSP को आवेदन देकर अपनी मौत की खबर को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सूरज शर्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है. 


एसएसपी को दिए आवेदन में सांसद अजय मंडल ने लिखा है कि 12 मई 2021 को सूरज शर्मा ने यह गलत अफवाह फैलाई है कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बेतुकी बातों को सोशल मीडिया पर डालने से उनके मानसिक और व्यक्तिगत छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है. उन्होंने इस प्रकार के पोस्ट को तुरंत हटवाने और इस तरह के कार्य को अंजाम देने वाले और झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.


सांसद द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद घोघा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने एसएसपी निताशा गुड़िया से जल्द से जल्द एक्शन लेकर नामजद आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. इधर घोघा थाने में कांड संख्या 311/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें