ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार पुलिस को खुली चुनौती: प्रसिद्ध थावे मंदिर में चोरी के बाद चोरों ने छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर को बनाया निशाना

Bihar Crime News: छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरों ने माता दुर्गा के मुकुट, नथिया, पायल और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर बिहार पुलिस को चुनौती दे दी है। गोपालगंज के थावे मंदिर में हुई चोरी के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है।

Bihar Crime News
एक ही दिन में दूसरी बड़ी चोरी
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में ढंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातें तेज हो गई हैं। शातिर चोरों ने गोपालगंज के थावे मंदिर से माता के मुकुट और आभूषण की चोरी करने के बाद छपरा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशों ने अब छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर को अपना निशाना बनाया है।


दरअसल, बिहार में ठंड बढ़ने के साथ चोरों का उत्पात शुरू हो गया है। बिहार की पुलिस और सरकार अपराध और अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन बेखौफ अपराधी उनके दावे की हवा निकाल रहे हैं। शातिर चोरों ने थावे भवानी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर न सिर्फ सुरक्षा व्यव्स्था की पोल खोल दी है जबति सरकार के दावे की हकीकत बयान कर दिया है।


गोपालगंज के थाने मंदिर में माता का 51 लाख का मुकुट, गहने और दानपेटी की चोरी की गटना के बाद छपरा शहर के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठंड बढ़ते ही शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मां दुर्गा का मुकुट, नथिया, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। 


घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मुआयना किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें