ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

चाय की दुकान में परोसी जा रही थी शराब, छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार हुआ फरार, 40 लीटर विदेशी शराब बरामद

MUZAFFARPUR: बिहार में करीब पांच साल से पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके आज भी धंधेबाज शराब बेच रहे हैं। शराब बेचने के लिए ये धंधेबाज तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला म

चाय की दुकान में परोसी जा रही थी शराब, छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार हुआ फरार, 40 लीटर विदेशी शराब बरामद
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में करीब पांच साल से पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके आज भी धंधेबाज शराब बेच रहे हैं। शराब बेचने के लिए ये धंधेबाज तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां चाय की दुकान में शराब परोसी जा रही थी। जिसकी भनक पुलिस को लग गई फिर क्या था पुलिस ने धावा बोला लेकिन उससे पहले पुलिस की छापेमारी की भनक चाय दुकानदार को लग गई और वह पुलिस के आने से पहले ही चाय दुकान को छोड़कर फरार हो गया। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने चाय दुकान से चालीस लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। अंडिगोला स्थित चाय दुकान आनंदजी उर्फ लड्डू का बताया जा रहा है। लड्डू जवाहरलाल रोड स्थित किराए के मकान में रहता है। छापेमारी की भनक मिलते ही वह मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 



गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के नवादा, सासाराम और बेगूसराय में जहरीली शराब के पीने से कई लोगों की मौत हो गई इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। मुजफ्फरपुर में तो चाय दुकान की आड़ में धंधेबाज शराब बेच रहे थे। चाय की दुकान से चालीस लीटर विदेशी शराब के मिलने से लोग भी हैरान हैं वही पुलिस चाय दुकानदार की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।  


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें