ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को मुंबई से किया अरेस्ट, रणवीर सेना से रहा है पुराना नाता

Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। रणवीर सेना से जुड़े बूटन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी और दो लाख रुपये के इनामी बूटन चौधरी को महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे रिमांड पर बिहार लाने की प्रक्रिया चल रही है।


बूटन चौधरी, जो कि रणवीर सेना का पूर्व एरिया कमांडर रह चुका है, के खिलाफ पांच से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


एसटीएफ के अनुसार, अप्रैल 2025 में बूटन के भोजपुर के गांव बेलाउर स्थित घर से AK-47 राइफल, 43 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, इंसास राइफल की दो मैगजीन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इससे पहले, वह 2016 में भी AK-47 और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।


बूटन हाल ही में भोजपुर जिले के बीडीसी सदस्य दीपक साह की हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था। उस पर पहले भी कई संगीन आपराधिक मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी का गैंगवार क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। कभी दोनों करीबी दोस्त थे और आठ वर्षों तक साथ मिलकर अपराध किए, लेकिन बाद में इनके रिश्ते इतने बिगड़े कि एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए।


2013 में बूटन चौधरी पर हमला हुआ, जिसका आरोप रंजीत और उसके भाइयों पर लगा। 2016 में रंजीत के बड़े भाई हेमंत चौधरी की हत्या पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कर दी गई, जिसमें बूटन के गुर्गों पर संदेह जताया गया। बूटन चौधरी का आतंक आरा और आसपास के इलाकों में व्यापक रूप से फैला हुआ था। वह खुलेआम एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करता था और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देकर फरार रहा। उसके बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम घोषित किया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें