ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आई बिहार की इनामी महिला स्मगलर, लंबे समय से दे रही थी चकमा

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा के पास हरैया थाना क्षेत्र से 15 हजार रुपये के इनामी स्मैक तस्कर सईदा खातून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया थाना क्षेत्र की कुख्यात इनामी स्मैक तस्कर सईदा खातून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2024 से फरार चल रही 15 हजार रुपये के इनामी सईदा की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। 


सईदा खातून, जो बड़ा परेऊवा वार्ड नंबर 1 की रहने वाली और नईम मियां की पत्नी है, अपने पति के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाकों में स्मैक तस्करी का बड़ा और संगठित नेटवर्क चला रही थी। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि सईदा पर मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देती आ रही थी। 


एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष मादक विरोधी अभियान के तहत उसे दबोचा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही रक्सौल में जाल बिछाकर सईदा को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का मानना है कि इसकी गिरफ्तारी से सीमा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार होगा।


जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अब तक 200 से अधिक तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कई तस्कर पुलिस दबाव में इलाके छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बाद नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें