ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में ATM फ्रॉड का नया तरीका, मदद के बहाने कार्ड फंसा कर उड़ाए इतने रुपए

Bihar Crime News: दरभंगा में एटीएम फ्रॉड का नया तरीका सामने आया है. मशीन में कार्ड फंसने पर ठगों ने हजारों रुपए उड़ा लिए. पुलिस ने लोगों को सचेत किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एटीएम फ्रॉड का नया तरीका सामने आया है। साइबर ठग एटीएम मशीन के अंदर अपना मोबाइल नंबर चिपका देते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचता है, उनका कार्ड मशीन में फंस जाता है। 


सामने चिपका नंबर देखकर पीड़ित उस पर सहायता के लिए फोन करता है। फोन उठाने वाला खुद को बैंक कर्मी बताकर पीड़ित को मशीन से दूर बुला लेता है, जबकि उसका सहयोगी वहीं एटीएम के पास पहुंचकर खाते से पैसे निकाल लेता है।


इसी तरह का मामला रविवार को बेला सुंदरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सामने आया। पैसा निकालने पहुँचे विमल कुमार सिंह का कार्ड मशीन में फँस गया। सहायता के लिए उन्होंने एटीएम में चिपके नंबर पर फोन किया। कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें केदराबाद पुराने बस स्टैंड के पास बुला लिया।


पीड़ित जैसे ही वहां पहुँचे, उनके मोबाइल पर लगातार निकासी के मैसेज आने लगे। खाते से कुल 33,500 गायब हो चुके थे। जब तक वे वापस एटीएम पहुँचे, ठग फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 


पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम में चिपके अनजान नंबर पर कभी कॉल न करें, कार्ड फंसने पर सीधे बैंक या अधिकारी हेल्पलाइन से ही संपर्क करें।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें