ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

Bihar Crime News: बिहार में अपहरण के बाद नाबालिग लड़के की हत्या, बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती

Bihar Crime News: नवादा में 14 वर्षीय किशोर सुंदरम के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। साइबर ठगी के विवाद में 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। हरियाणा से 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा इलाके से लापता किशोर सुंदरम का शव बरामद हुआ है। 19 अगस्त को सुंदरम का अपहरण कर लिया गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।


इस मामले में हरियाणा के फरीदाबाद जिले से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और एक अन्य शिवम कुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक सुंदरम के साथ उनका साइबर ठगी के पैसों को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते उन्होंने पहले सुंदरम का अपहरण किया, फिर उसके साथ मारपीट की और मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक सुंदरम पर साइबर थाना नवादा में पहले से एक मामला दर्ज था और वह भी पहले इसी गिरोह से जुड़ा हुआ था।


पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर वारिसलीगंज थाना लाया जा रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें