ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में घूम रहे VVIP चोर, काले रंग की स्कॉर्पियो से आए और ATM उखाड़कर ले गए; थाने में सोती रह गई पुलिस

Bihar Crime News: बिहार में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. मुजफ्फरपुर में काले स्कॉर्पियो सवार चोर ATM मशीन उखाड़ ले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, एक अनुमान के मुताबिक एटीएम में 3.3 लाख रुपए थे.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोर वीवीआईपी हो गए हैं। अब चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जहां चोरी करने के लिए शातिर चोर स्कॉर्पियो से पहुंचे और पूरी एटीमएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ लेकर चले गए। हमेशा की तरह सुशासन की पुलिस थाने में सोती रह गई औऱ उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर ATM चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र के कुढ़नी ब्लॉक गेट के सामने स्थित इंडिया वन बैंक के ATM को चोर उखाड़ कर ले गए। घटना बुधवार देर रात की है, जब चोरों ने ATM मशीन को काटकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि ATM में करीब 3.3 लाख रुपये नकद थे, हालांकि अब तक अधिकारिक तौर पर चोरी गई राशि की पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना स्थानीय दुकानदारों के जरिए पुलिस को सुबह मिली, जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।


ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। उन्होंने गैस कटर जैसे उपकरण से ATM काटा और उसे वाहन में लादकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।


एसपी ने संदेह जताया कि यह संगठित गिरोह की करतूत है और मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। इससे पहले 17 मार्च को भी ऐसी ही वारदात सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित आरके टावर में स्थित IDBI बैंक के ATM में हुई थी। उस दौरान गैस कटर से कैश बॉक्स काटने की कोशिश में ATM में आग लग गई थी, जिससे 4,33,400 नकद, ATM रूम और AC जलकर खाक हो गया था। उस घटना में भी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार पांच अपराधियों ने रात 3:15 से 3:40 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया था कि हरियाणा के एक गिरोह की संलिप्तता थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें