ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

Bihar Crime News: बिहार में देवर ने भाभी के साथ कर दिया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हैरान; घर का मामला थाने पहुंचा

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में देवर ने भाभी के बैंक खाते से 32.5 लाख रुपये निकाल लिए और घर से फरार हो गया. पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक धूर्त देवर ने अपनी ही भाभी को धोखे में रखकर बड़ा कांड कर दिया। आरोपी ने भाभी के बैंक खाते से 32 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा होने पर आरोपी देवर घर से फरार हो गया। महिला अब न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची है।


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है। दुबई में काम करने वाले संतोष सिंह की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी अपने देवर राहुल कुमार और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। वर्ष 2022 में जमीन बिक्री और विदेश में काम कर रहे पति द्वारा भेजी गई रकम करीब 32 लाख 50 हजार रुपये गुड़िया देवी के बैंक खाते में जमा थी। 


इस बात की जानकारी देवर राहुल कुमार को भी थी। इसी का फायदा उठाते हुए राहुल ने भाभी के खाते का यूपीआई अपने मोबाइल से बनाकर उसे हैंडल करना शुरू कर दिया, जिसकी भनक गुड़िया देवी को नहीं लगी। आरोप है कि राहुल ने कई बार यूपीआई के जरिए खाते से पूरी रकम निकाल ली। करीब एक माह पहले जब गुड़िया देवी को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने देवर से पैसे लौटाने की मांग की। 


राहुल हर बार टालमटोल करता रहा। बताया जा रहा है कि जब भैया-भाभी ने दबाव बढ़ाया, तो आरोपी देवर बिना किसी को बताए अपना सारा सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद गुड़िया देवी ने मामले की शिकायत साइबर थाना मुंगेर में की, लेकिन मामला साइबर अपराध के दायरे में नहीं आने के कारण उन्हें तारापुर थाना भेज दिया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें