ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: बिहार में मेला घूमने गए युवक को मारी गोली, दोस्त की पिटाई का ऐसे लिया बदला

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में मेला देखकर लौट रहे 19 वर्षीय युवक रितेश कुमार को दोस्त की पिटाई का बदला लेने के लिए गोली मार दी गई। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के नकछेद टोला में दोस्त की पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। 


घायल की पहचान नकछेद टोला निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद के पुत्र 19 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक की मां सीमा देवी ने बताया कि चंद्र ग्रहण लगने वाला था। ऐसे में उन्होंने रितेश को फ़ोन कर घर आने को कहा था। रात 11 बजे रितेश की चीख सुनाई दी और जब दरवाजा खोलकर देखा तो वह घर के बाहर खून से लथपथ होकर गिरा था।


तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


आसपास के लोगों ने ऑफ कैमरा बताया कि रात करीब 2 बजे अचानक चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि नीचे से पुलिसवाले चिल्ला रहे थे और ऊपर से दो युवक पिस्तौल दिखा रहे थे। पुलिस ने आसपास से सीढ़ी मंगवाकर छत पर चढ़ाई की। अपराधी पुलिसवालों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे, फिर भी जवानों ने साहस दिखाते हुए सीढ़ी से ऊपर चढ़कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। 


नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली। इसकी जानकारी तुरंत एसपी को दी गई। उनके निर्देश पर तीन टीमें बनाई गईं और छापामारी शुरू की गई। महज़ दो घंटे के अंदर ही घटना में शामिल दोनों अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें