ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, नदी के किनारे कीचड़ में सना शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की निर्मम हत्या कर शव नदी किनारे फेंका दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड स्थित पानापुर ओपी अंतर्गत बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका शव रविवार की सुबह सुबह बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कीचड़ में सना हुआ बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।


ग्रामीणों के मुताबिक, महंत का शव मठ से करीब तीन किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी किनारे फेंका पाया गया है। शौच के लिए निकले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव दिखा। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, महंत रामबाबू सिंह बहादुरपुर मठ में अकेले अपने एक सेवक के साथ रहते थे। बीती रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने गए थे, उसके बाद उनके सेवक अपने घर को लौट गया था। रात में वह मठ में अकेले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवरा के लोगों का कहना है कि महंत का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उनकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है।


इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हत्यारों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें