ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में बड़ी लापरवाही: लॉकअप तोड़कर फरार हो गए पांच शराब तस्कर, मुंह देखती रह गई सुशासन की पुलिस; होगा एक्शन?

Bihar Crime News: कैमूर जिले में उत्पाद विभाग की लापरवाही, लॉकअप तोड़कर फरार हुए पांच शराब तस्कर। पुलिस सुरक्षा के बावजूद आरोपी आसानी से भाग गए, शराबबंदी अभियान पर सवाल उठे।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कैमूर जिले में उत्पाद विभाग की घोर लापरवाही से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना धूमिल हो रही है। ताजा मामला मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी का है, जहां उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे होने के कारण शराब तस्करी आम है।


31 दिसंबर की मध्यरात्रि में उत्पाद विभाग ने दो शराब पीने वाले और तीन तस्करों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें हिमांशु कुमार, चुनमुन कुमार, एक नाबालिग, गुलाब सिंह और छोटू सिंह शामिल हैं। इन्हें अस्थाई हाजत में बंद किया गया, जहां 24 घंटे पुलिस गार्ड तैनात रहते हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। 


फिर भी, आरोपियों ने पीछे की खिड़की तोड़कर आसानी से फरार हो गए। सुबह पुलिस को पता चला, तब मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर औपचारिकता पूरी की गई। चेक पोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने स्वीकार किया कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद फरारी हो गई। 


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है पहले भी भभुआ और मोहनिया चेकपोस्ट के हाजत से कैदी ग्रिल तोड़कर भाग चुके हैं। विभाग की ऐसी बार-बार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि जवाबदेही किसकी होगी? शराबबंदी अभियान को मजबूत बनाने की बजाय ऐसे मामले तस्करों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सरकार की मंशा पर ग्रहण लग रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें