ब्रेकिंग
पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में जादू-टोना के शक में हैवानियत का गंदा खेल, खंभे से बांधकर जबरन मल खिलाया

Bihar Crime News: कटिहार में जादू-टोना के शक में दो लोगों को मल खिलाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की और दो आरोपी गिरफ्तार किए। एसपी ने इसे अंधविश्वास से जुड़ा मामला बताया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। यह शर्मनाक मामला बरारी थाना क्षेत्र के मरघीया गांव, वार्ड नंबर 4 से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने जादू-टोना के संदेह में दो लोगों के साथ बर्बरता की है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गांव के कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों को बिजली के खंभे से बांध दिया और प्लास्टिक के जार में मानव मल डालकर उन्हें जबरन खिलाया। पीड़ितों की पहचान उमेश मंडल और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। 


आरोप है कि गांव में कुछ लोगों के बीमार पड़ने के बाद, इन दोनों पर जादू-टोना करने का संदेह जताया गया, जिसके चलते भीड़ ने यह अमानवीय कृत्य किया। वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले। इस तरह की घटनाओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचना दें, न कि स्वयं सजा देने का प्रयास करें। पुलिस का मानना है कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और जागरूकता की कमी के चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें