ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

BIHAR: शिवहर में दोस्त बना दोस्त का कातिल, गाली देने पर तलवार से काटकर कर दी हत्या

जिन्दगी में बहुत गलत रास्ता पर चलल बानी, जरूरत पड़ी तो और चलम, एतना को कंफर्म बा कि अपने गांव के एक दू गो लोगन के वजह से हम अपराधी बनब..दोस्त की हत्या से पहले तलवार के साथ रील बनाकर आरोपी ने इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया था।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR: शिवहर में नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशुनपुर किशुनदेव हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है।  नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया हत्यारा दोस्त रवि किशन को मुजफ्फरपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। 


नगर थाना पुलिस ने 21 जुलाई को विशुनपुर किशुनदेव गांव से एक 18 साल के युवक विक्रम कुमार के शव को बरामद किया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि किशन को गिरफ्तार किया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उसे गाली दिया था। जो उसे नागवार गुजरा। 


उसने गाली देने के विवाद में तलवार से काटकर दोस्त के मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तलवार को नदी में फेंक दिया और मृतक की बाईक से सुपौल पहुंच गया। मृतक की बाइक और मोबाइल छिपाकर वह मुजफ्फरपुर गया जहां एक होटल में रूम लेकर रहने लगा। पुलिस ने मोबाईल और मोटरसाइकिल दोनों बरामद कर लिया वही आरोपी रवि किशन को गिरफ्तार कर लिया है। 


इस तरह किशुनदेव हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया। दोस्त की हत्या करने से पहले रवि किशन ने तलवार के साथ एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिसमें रवि किशन यह कह रहा है कि जिन्दगी में बहुत गलत रास्ता पर चलल बानी, जरूरत पड़ी तो और चलम, एतना को कंफर्म बा कि अपने गांव के एक दू गो दोगला लोगन के वजह से हम अपराधी बनब..


शिवहर, समीर कुमार झा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें