ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: DIG के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, पुलिस ने साइबर क्रिमिनल को राजस्थान से किया अरेस्ट

Bihar Crime News: चंपारण रेंज के DIG के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को बेतिया पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले युवक को बेतिया पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर बेतिया साइबर थाना में केस दर्ज कर जांच व छापेमारी की जा रही थी।


साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के अलवर जिले से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान तस्लीम खान, पिता रफीक मुहम्मद, निवासी कोटा खुर्द, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।


मामले की जानकारी देते हुए साइबर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि डीआईजी के नाम से पहले भी एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। जांच में सामने आया है कि दोनों फर्जी फेसबुक आईडी बनाने में आरोपी तस्लीम खान की संलिप्तता पाई गई है।


पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है, जिसका उपयोग फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और ठगी के लिए किया गया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें