ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

मर्डर या सुसाइड? बिहार में युवक–युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश, एकसाथ दो शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के सुगौली में युवक और युवती के शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है. इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बौधा सरेह में एक युवक और युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया।


थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती का गला एक ही कपड़े से लिपटा हुआ पाया गया था। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि दोनों के शव पहले पेड़ से लटके हुए देखे गए थे।हालांकि पुलिस को दोनों शव जमीन पर मिले। पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट करने में जुटी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं और वे हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के निवासी थे। दोनों सोमवार शाम से घर से लापता थे। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। परिजनों के अनुसार युवक युवती पानापुर के ही रहने वाले थे। मृतकों के संबंध में जिन परिजनों का नाम सामने आया है उनमें छोटेलाल सहनी के पुत्र लखन सहनी और प्रभु सहनी की पुत्री निपु कुमारी शामिल हैं। 


पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य व लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें