ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में युवक को अगवा कर मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: सहरसा जिले में भूमि विवाद को लेकर दो युवकों ने एक मजदूर का अपहरण कर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सहरसा में दो युवकों ने गांव के ही एक शख्स को अगवा कर लिया और अपने साथ जबरन उठाकर ले गए। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार गो गए। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए शख्स की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी अमर पंडित के 35 वर्षीय बेटे टुनटुन पंडित के रूप में हुई है। टुनटुन पंडित गांव में ही एक भट्ठा पर मजदूरी किया करता है जबकि उनकी पत्नी बनमा ईटहरी स्वास्थ्य केंद्र में आशा के रूप में कार्य किया करती है।


जख़्मी टुनटुन पंडित के पिता अमर पंडित ने बताया कि उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पर सड़क किनारे चार कट्टा जमीन का प्लाट है। जहां खेती-बाड़ी के साथ माल मवेशियों को रखा जाता है और झोपड़ी नुमा घर में टुनटुन पंडित रात में सोया करते थे। वह अपने घर से खाना खाकर झोपड़ी नुमा घर में अकेले सो गया था। टुनटुन पंडित ने रात फोन कर सूचना दिया कि उन्हें गोली मारी गई है। 


गोली मारने वाला व्यक्ति गांव का ही सनोज सादा और मनोज सादा है। उन्हें वह दिन दोनों उठाकर ले जा रहे थे और विरोध करने पर उनके द्वारा ही गोली मारकर घायल कर दिया गया है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो खून से लतपथ टुनटुन पड़ा था। परिजन टुनटुन को पहले इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। 


जहाँ से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी जख्मी की गंभीर स्थिति के मद्देनज़र हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद रात ही से शहर के निजी अस्पताल सूर्य क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा सफल ऑपरेशन कर गोली पेट से निकल गई। 


डॉ विजय शंकर ने बताया कि गोली पेट के आंत को डैमेज करते हुए हड्डी में फँस गयी थी, जिस बुलेट को निकाल ली गयी है। लेकिन जख्मी की हालत नाजुक है। जख़्मी के पिता अमर पंडित ने बताया कि सड़क किनारे उनकी निजी करीब 5 धुर जमीन पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर रखा है। जिसको लेकर थाना और अंचलाधिकारी को कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक उसकी निजी जमीन से अवैध कब्जे को हटाया नहीं जा सका है। 


इधर मनोज और सनोज द्वारा ही बीते 1 जनवरी को जान से मार देने की धमकी भी टुनटुन पंडित को दी गई थी। 5 जनवरी को उन दोनों ने ही युवकों ने मिलकर टुनटुन पंडित को गोली मारी है। बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि वह छुट्टी पर थी, रात ही लौटी है। इस मामले में गोलीबारी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें