ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Crime News: मंदिर से गाड़ी की पूजा कर लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, परिवार के कई लोग घायल

Bihar Crime News: पटना के सलीमपुर में मंदिर से पूजा कर लौट रहे निलेश कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। परिवार के 3 सदस्य घायल। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना के बाहरी इलाके सलीमपुर में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है, जिसमें निलेश कुमार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना पटना-बख्तियारपुर राजमार्ग पर शाहपुर गांव के पास हुई, जब निलेश और उनका परिवार नई खरीदी गई गाड़ी की पूजा करने के बाद मंदिर से लौट रहे थे।


गोलीबारी में निलेश को कई गोलियां लगीं और वे सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घायल परिवारजन चीखते हुए मदद मांग रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बरह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


अभिषेक सिंह ने बताया कि बदमाश एक गाड़ी में आए और गोलीबारी कर फरार हो गए। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश कारण लगती है, क्योंकि परिवार ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लेना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। यह  में बढ़ते बिहार में बढ़ते अपराधों का हिस्सा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें