ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में ‘सम्राट एक्शन’ की हवा निकली, सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट लिए 17 लाख; मुंह देखती रह गई सुशासन की पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 17 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सघन नाकेबंदी कर जांच शुरू की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने सरकार के दावों की हवा निकालनी शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह अपराधियों ने सरकार और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हथियार के बल पर माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपए लूट लिए हैं।


दरअसल, मुज़फ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में कपरपुरा न्यू बाईपास ओवरब्रिज के पास अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 17 लाख रुपये की बड़ी रकम लूट ली। 


जानकारी के अनुसार, पीड़ित विक्रम कुमार अहियापुर के जमालाबाद से नकदी लेकर मुबारकपुर और कांटी स्थित कार्यालयों में जमा करने के लिए जा रहे थे। विक्रम मूल रूप से जमालाबाद के रहने वाले हैं और 'स्पाइस मनी माइक्रोफाइनेंस कंपनी' में कार्यरत हैं।


पीड़ित ने बताया गया कि जब वह कपड़पुरा न्यू बाईपास ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियार (पिस्टल) दिखाकर उन्हें डराया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।


17 लाख रुपए की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ (SDPO) पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कांटी से पूर्व विधायक सह मंत्री इसराइल मंसूरी ने करारा हमला सरकार पर बोला है और कहा कि यह 10 हजारी सरकार है। पूरे बिहार में सभी जगह पर हत्या लूट हो रही है लेकिन सरकार को इससे मतलब नहीं है।


डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।" पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने और लूटी गई रकम बरामद करने का दावा किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें