ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Crime News: भागलपुर में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी चौक के पास छोटू रजक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पत्नी ने उदय सिंह और कैला पर लगाया आरोप। पुलिस जांच में जुटी...

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मदरौनी चौक के पास महंत बाबा स्थान के निकट 35 वर्षीय छोटू रजक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने छोटू के शरीर के अन्य हिस्सों को भी काटा है, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतक सहौरा गांव निवासी रामदेव रजक का पुत्र था और मजदूरी कर अपने पांच बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण करता था। सुबह पूजा के लिए आई महिलाओं ने खून से लथपथ शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


इस घटना की सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा और नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया, मुआवजे और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की जांच की मांग की। जिसके बाद डॉग स्क्वायड पहुंचा और जांच शुरू की। खोजी कुत्ता गांव के उदय सिंह के घर के पास मक्के के खेत तक गया, जिससे जांच में नया मोड़ आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अवैध संबंध के संभावित कोण की जांच कर रही है।


मृतक की पत्नी बेबी देवी ने घटनास्थल पर उदय सिंह और कैला पर हत्या का आरोप लगाया है, उन्होंने चीखते हुए कहा है कि इन्हीं ने उनके पति को बुलाकर मार डाला। जबकि छोटू के बड़े भाई मनोज रजक ने बताया कि रात 9 बजे उदय सिंह छोटू को बुलाने आया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। छोटू पूर्णिया, कुर्सेला और काढ़ागोला में रैक पॉइंट पर मजदूरी करता था और गांव में भी काम करता था। इस हत्याकांड ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नवगछिया पुलिस ने एफएसएल टीम की रिपोर्ट और पत्नी के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हर कोण से मामले की छानबीन कर रही है और मृतक के मोबाइल से मिलने वाली कॉल डिटेल्स से हत्या के राज खुलने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें