ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार में डॉक्टर को किडनैप करने की कोशिश नाकाम: वारदात के बाद हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार कार; दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: छपरा में प्रसिद्ध डॉक्टर सजल कुमार को किडनैप करने की कोशिश नाकाम रही। अपराधियों की तेज रफ्तार कार डीएम आवास के पास बिजली पोल से टकरा गई, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर का अपराधियों ने अपहरण कर लिया हालांकि अपराधी डॉक्टर को अपने साथ नहीं ले जा सके। भागने के दौरान अपराधियों की कार डीएम आवास के पास बिजली के पोल से टकरा गई और हादसे की शिकार हो गई। इस दौरान कार में सवार उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।


दुर्घटना के बाद किडनैपर कार छोड़कर भाग निकले और डॉक्टर किडनैप होने से बच गये। डॉक्टर की पहचान कुमार हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर के संचालक डॉक्टर सजल कुमार बताए गए हैं, जो शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधनापुरी के निवासी हैं। किडनैपर उनके साथ उनके चालक वीरेंद्र एवं एक कर्मी नीतीश को भी कार में साथ ले जा रहे थे।


चार की संख्या में थे किडनैपर

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सजल कुमार अपने दहियांवा स्थित कुमार हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर से अपनी कार से घर आ रहे थे। कार उनका चालक वीरेंद्र ड्राइव कर रहा था। रास्ते में चार की संख्या में मौजूद अपराधियों ने कार रोककर उन्हें कब्जे में ले लिया और एक किडनैपर उनकी कार को ड्राइव करते हुए घर लाया।


उस दौरान उनके घर पर रहनेवाला कर्मचारी नीतीश ने जैसे ही दरवाजा खोला तो देखा कि वह लोग उसके साहब को मारपीट कर रहे हैं। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक उन लोगों ने दरवाजे को धक्का मारते हुए उसे भी उसी कार में बिठा लिया और साथ लेकर निकल गये। तेज गति से जाने के कारण उनकी कार डीएम आवास के समीप बिजली पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और किडनैपर कार छोड़कर भाग निकले।


जांच के लिए पहुंचे एडिशनल एसपी

घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार भी पहुंचे। जिनके द्वारा डॉक्टर सजल कुमार से पूछताछ की गई। जिसके बाद वे लोग उनको अपने साथ लेकर उनके साधना पूरी आवास पहुंचे, जहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है।


क्या कहते हैं डॉक्टर सजल

इस संबंध में डॉक्टर सजल कुमार ने हलचल न्यूज़ को बताया कि उन्हें गन पॉइंट पर घर के बाहर से किडनैप किया गया और नगर पालिका चौक पर वह कार का गेट खोल कूदकर भागे। उसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ पता नहीं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें