ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बिहार: चातर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में दो फायरिंग

KHAGADIA: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है, जहां दिन के उजाले में दो जनप्रतिनिधियों को गोली मार दी गई, जिसमें पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। एक साथ दो फायरिंग

बिहार: चातर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में दो फायरिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGADIA: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है, जहां दिन के उजाले में दो जनप्रतिनिधियों को गोली मार दी गई, जिसमें पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। एक साथ दो फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोग प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 12 घंटे से कम समय में दो जनप्रतिनिधि पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें एक की जान चली गई। 



खगड़िया में अपराधी दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। घटना बेगूसराय-खगड़िया सीमा क्षेत्र के बेला सिमरी की है, जहां बदमाशों ने दो लोगों को निशाना बना लिया और उनपर गोलियां दाग दी। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई जबकि सरपंच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले में अपराध इतना बढ़ गया है कि लोगों के बीच दहशत फ़ैल चूका है। ऐसा लग रहा है, मानो अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। 



12 घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारी गई। दरअसल, ये पहला मामला नहीं है, जब बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग की गई हो। इससे पहले भी अलग-अलग जिले से केस आ रहे हैं, जहां अपराधी घर में घुसकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें