ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar Crime News: बिहार में युवक को सरेआम मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने आपसी रंजिश में एक बावर्ची को सरेआम चार गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना भोजपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली बांध के पास एक बावर्ची को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 


बदमाशों ने बावर्ची को चार गोली मारी है। गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 


जख्मी युवक की पहचान लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी वृंदावन निवासी सूबेदार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में की गई है। वह पेशे से बावर्ची है और होटल में काम करता है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर ओला मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। 


घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें