ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: झारखंड पुलिस के जवान की बिहार में बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: भोजपुर के भगवतपुर गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर झारखंड पुलिस के हवलदार पशुपति नाथ तिवारी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर झारखंड पुलिस के एक हवलदार की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।


मृतक की पहचान भगवतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम सुरेश तिवारी के 58 वर्षीय पुत्र पशुपति नाथ तिवारी के रूप में हुई है। वे झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में हजारीबाग जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह एवं चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। 


इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें