ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BIHAR CRIME: बीवी ने आशिक के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, 20 लाख कैश और जमीन की लालच में रच दिया खौफनाक साजिश

बेतिया में चुन्नीलाल राम हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने प्रेमी विशाल कुमार के साथ मिलकर 20 लाख और जमीन के लालच में अपने पति की हत्या कर दी।

Bihar
चुन्नीलाल हत्याकांड का खुलासा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां चुन्नीलाल राम हत्याकांड का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिसिया जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने अपने प्रेमी विशाल कुमार के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।  20 लाख रुपये और जमीन को अपने नाम करवाने के लिए यह साजिश रची गई थी. 


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, चुन्नीलाल राम का शव 4 जुलाई को बरवत लछ्छू रोड पर मिला था। शव पर चोट के निशान थे और गला दबाकर हत्या की गई थी. एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और आधुनिक तकनीक की मदद से जांच की गई. जांच में सामने आया कि चांदनी देवी का विशाल कुमार के साथ अवैध संबंध था. दोनों ने मिलकर चुन्नीलाल से जमीन खरीदने के लिए 31 लाख रुपये लिए थे, जिसमें से 11 लाख रुपये जमीन के मालिक को दिए गए थे.


चांदनी देवी जमीन को अपने नाम करवाना चाहती थी, जिसके लिए उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची. विशाल कुमार ने इस साजिश में उसका साथ दिया. 3 जुलाई को चुन्नीलाल को फोन करके बुलाया गया और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ. इस हत्याकांड ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. लोग यह सोचकर हैरान हैं कि एक पत्नी अपने पति को सिर्फ संपत्ति के लालच में मौत के घाट उतार सकती है.मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की. शव मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की गई और वैज्ञानिक तरीकों से सबूत जुटाए गए. चांदनी देवी और विशाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इस खुलासे ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं.

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें