ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

Bihar Crime News: बिहार में मुखिया पति की दबंगई, बाइक चोरी के आरोप में युवक को जानवरों की तरह पीटा; वीडियो हुआ वायरल

Bihar Crime News: बेतिया के पारसा गांव में नाबालिग लड़के को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। तालिबानी सजा जैसे इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुखिया पति समेत कई लोगों पर आरोप लगा है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेतिया के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पारसा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाबालिग को बुरी तरह पीटा जा रहा है। आरोप है कि इस घटना में गांव के मुखिया पति मुन्ना साह, उनका भाई और वार्ड सदस्य पति औरंगजेब आलम शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह दृश्य किसी तालिबानी सजा जैसा प्रतीत होता है। वीडियो सामने आने के बाद से लोग इसे आक्रोश के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।


घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस तरह की बर्बरता पर प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।


इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें