ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

बेगूसराय में 22 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ महीने पहले यूपी में हुई थी शादी

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में 22 वर्षीय विवाहिता प्रियंका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन पहले ससुराल से मौसी के घर आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी कुछ महीने पहले बरेली जिले के औला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सुमित शर्मा के साथ हुई थी। 


प्रियंका अपने पति के साथ नहीं रह रही थी और दो दिन पूर्व अपनी मौसी के घर भगतपुर आई हुई थी। घटना बलिया थाना अंतर्गत भगतपुर वार्ड नंबर 03 की है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 एवं बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 


मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के मीर अलीपुर निवासी प्रमोद शर्मा का 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि मेरी पुत्री का शादी बीते  महीने यूपी के बरैली जिला के औला थाना अंतर्गत मोहमदपुर गांव निवासी सुमित शर्मा के साथ हुई थी। जहां से बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी रितेश शर्मा की पत्नी लक्ष्मी देवी के यहां अपनी मौसी के घर दो दिन पूर्व आई थी। 


जहां बुधवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के पिता प्रमोद शर्मा और भगतपुर के सरपंच रणधीर शर्मा घटनास्थल पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें