ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

बेगूसराय में मुखिया ने दो युवकों को बांध कर पिटवाया, FIR के लिए भटक रही पत्नी, VIDEO वायरल

BEGUSARAI : कानून का पालन कराने एवं सुलभ न्याय दिलाने में एक अहम कड़ी के रूप में सरपंच और थाना की व्यवस्था की गई है। लेकिन जब सरपंच और पुलिस के सामने ही मुखिया कानून को हाथ मे

बेगूसराय में मुखिया ने दो युवकों को बांध कर पिटवाया, FIR के लिए भटक रही पत्नी, VIDEO वायरल
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : कानून का पालन कराने एवं सुलभ न्याय दिलाने में एक अहम कड़ी के रूप में सरपंच और थाना की व्यवस्था की गई है। लेकिन जब सरपंच और पुलिस के सामने ही मुखिया कानून को हाथ में लेकर जघन्य अपराध करे और पुलिसिया कार्रवाई भी पीड़ित को ही भुगतना पड़े तो इसे लोकतंत्र एवं कानून का मजाक ही समझा जाएगा। मुखिया की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 


ताजा मामला बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरबा गांव से सामने आया है। जहां पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के उद्देश्य से मुखिया ने अपने घर के समीप से गुजरते युवक को रोक कर अपने सहयोगियों के सहारे दो युवकों रामप्रवेश यादव एवं पप्पू यादव को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मुखिया ने अपने सहयोगियों से दोनों युवकों को बेरहमी से पिटवा कर अधमरा कर दिया। मुखिया की सूचना पर पहुंची पुलिस भी बंधे युवकों को खोलने के बजाय लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए भीड़ जुटाकर मुखिया और सरपंच के साथ चाय पानी करते रहे। बाद में दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।


अब रस्सी से बांध कर पीटे गए एक युवक की पत्नी कुमारी दयारानी उपरोक्त घटनाक्रम को लेकर एफआईआर कराने के लिए दर-दर भटकने को विवश है। एफआईआर कराने के लिए दर-दर भटक रही दयारानी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से थाना का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन पुलिस मुखिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। लॉकडाउन के कारण एसपी के पास गुहार लगाने भी नहीं जा सकती। आखिर करें तो क्या करें, पीटने के बाद मेरे पति को जेल भी भेज दिया गया और अब न्याय भी नहीं मिल रहा है। बता दें कि 29 अप्रैल को घटी इस घटना के बाद हाथ पैर बंधे युवक का वीडियो जोर-शोर से वायरल हो रहा है।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें