ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बेगूसराय में हिंसक भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरे युवक की हालत नाजुक, मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से की पिटाई

BEGUSARAI:- जिले में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है जहां भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र

बेगूसराय में हिंसक भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरे युवक की हालत नाजुक, मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से की पिटाई
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


BEGUSARAI:- जिले में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है जहां भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है। मृतक की पहचान डाकबंगला निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पिटाई के दौरान दोनों युवक खुद को बेकसुर बताता रहा लेकिन भीड़ ने उसकी एक ना सुनी और लाठी-डंडे और बेल्ट से दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सन्नी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल कर्ण का इलाज जारी है। 



मृतक के परिजनों का आरोप है कि घर पर पहुंचे 5 लड़के उसे जबरन खींच कर ले गये और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। फिलहाल नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।



मॉब लिंचिंग की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिया है। चोरी का आरोप लगाते हुए भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े दो युवकों की इस कदर पिटाई की गई कि सन्नी नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा कर्ण कुमार अब भी जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें