ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बेगूसराय में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, रिसेप्शन में जाने के दौरान मारी गोली

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां एक दोस्त बना दोस्त का कातिल। रिसेप्शन में शामिल होने ज

बेगूसराय में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, रिसेप्शन में जाने के दौरान मारी गोली
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां एक दोस्त बना दोस्त का कातिल। रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक के जिगरी दोस्त ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

युवक को गोली मारने के बाद उसका दोस्त फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे एक निजी हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल स्थित एनएच-31 की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड संख्या 1 निवासी कन्हैया लाल साह के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

 मृतक के मामा रोहित कुमार ने बताया कि वह मीरगंज निवासी अपने नाना महेंद्र शाह के यहां रहकर कपड़े की दुकान में काम करता था। रोहित ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के चट्टी  स्थित अपने मित्र सौरभ जैक के यहां बहू भोज में शामिल होने जा रहा था। तभी उसके एक साथी जो उसका जिगरी दोस्त था उसने उसे गोली मारकर उसके भांजे की हत्या कर दी। 

हत्या की खबर मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस घटना के संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों की माने तो इस घटना में तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें