ब्रेकिंग
फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपफेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: दस दिनों से लापता मासूम लड़के की गला दबाकर हत्या, गन्ने के खेत से मिला शव

Bihar Crime News: बेगूसराय में दस दिनों से लापता 12 वर्षीय भोला कुमार का शव गन्ने के खेत से बरामद, गला दबाकर हत्या का आरोप, तीन नाबालिग हिरासत में।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौंजा गांव से लापता 12 वर्षीय बालक भोला कुमार का शव शुक्रवार की दोपहर सरौंजा–मोहनपुर बहियार स्थित गन्ने के खेत से बरामद किया गया। बालक के शव की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा–मोहनपुर बहियार की है।


जानकारी के अनुसार, भोला कुमार बीते 16 दिसंबर से लापता था। इस मामले को लेकर बालक की मां खुशबू देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर अपने पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।


पुलिस लगातार छापेमारी कर बालक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को दसवें दिन बड़ी सफलता मिली, जब सरौंजा–मोहनपुर बहियार के गन्ने के खेत से भोला कुमार का शव बरामद किया गया।


सूचना मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है। मामले में तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


इधर, घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस जघन्य हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें