ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: बिहार में तीन साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, स्कूल के पास मिला शव; रेप की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले में तीन साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई। स्कूल के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले के जिलेबिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव के एक स्कूल के पास से बरामद हुआ है। घटना को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई। दिनभर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन बच्चा चोरी की आशंका जता रहे थे। इसी बीच बच्ची का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म और मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें