ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Crime News: अंडा करी के लिए पति-पत्नी में बीच सड़क पर हुआ ऐसा विवाद, युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मामूली घरेलू विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी के बीच अंडा करी बनाने को लेकर विवाद हुआ था.

Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करता था।  


जानकारी के अनुसार, शुभम काम से लौटकर घर आया और पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो विवाद में बदल गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी घर छोड़कर सड़क पर चली गई, जिसके बाद शुभम और उसकी मां उसे वापस घर लाए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने झगड़ा देख लिया, जिससे शुभम को बदनामी का डर सताने लगा।  


तनाव और मानसिक दबाव में शुभम ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शुभम की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी और पत्नी पहले भी कई बार झगड़े के बाद घर छोड़कर चली जाती थी। शुभम को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी।  


सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें