ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया दो साल का मासूम, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई सत्यम हत्या

ARARIYA :दो साल का मासूम सत्यम अंधविश्वास का भेंट चढ़ गया. घटना नरपतगंज के बसमतिया ओपी क्षेत्र की है. जहां दो साल के सत्यम की हत्या करके उसके घर के बाहर ही शव को फेंक दिया. मामला द

अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया दो साल का मासूम, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई सत्यम हत्या
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARARIYA :दो साल का मासूम सत्यम अंधविश्वास का भेंट चढ़ गया. घटना नरपतगंज के बसमतिया ओपी क्षेत्र की है. जहां दो साल के सत्यम की हत्या करके उसके घर के बाहर ही शव को फेंक दिया. मामला दर्ज होते ही  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि आरोपी महिला झाड़ फूंक पर विश्वास करती थी. उसकी बेटी को कोई संतान नहीं है. जिसके कारण वह अक्सर किसी तांत्रिक के पास जाया करती थी. इसी अंधविश्वास में बच्चे की हत्या की है. बच्चे की हत्या के बाद मंगलवार को गांव में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा.  सत्यम के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि  सत्यम 15 दिन पहले खैरा चंदा से अपने मां के साथ ननिहाल आया था. वह तीन भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था. उसके पिता दीपक यादव पंजाब में मजदूरी करते हैं. सत्यम  घर के बाहर से खेलने के दौरान लापता हो गया. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के हर घर में उसकी तलाशी शुरू की गई.करीब 8 घंटे देर शाम के करीब पड़ोस में रहने वाली बीबी अजमुन के घर की तलाशी लेने पहुंचे तो उन्होंने जाने से मना करने लगी.परिजनों को महिला पर शक हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो ट्यूबेल के समीप गड्ढे में बच्चे की लाश पड़ी थी. जिसकी सूचना परिजनों से बसमतिया ओपी पुलिस को दिया. पुलिस त्वरित करवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी महिला बीबी अजमुन को आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें