ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पटना में कानून के राज का बेहतरीन उदाहरण: अपराधी को पकडने गयी थानेदार समेत पुलिस को बंधक बनाकर जमकर पीटा

PATNA : बिहार में कानून के राज, सुशासन औऱ पुलिस के इकबाल का हाल क्या है इसकी बानगी एक बार फिर बुधवार की देर रात मिल गयी. पटना जिले में अपराधी को पकड़ने गये थानेदार समेत पुलिस टीम क

पटना में कानून के राज का बेहतरीन उदाहरण: अपराधी को पकडने गयी थानेदार समेत पुलिस को बंधक बनाकर जमकर पीटा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कानून के राज, सुशासन औऱ पुलिस के इकबाल का हाल क्या है इसकी बानगी एक बार फिर बुधवार की देर रात मिल गयी. पटना जिले में अपराधी को पकड़ने गये थानेदार समेत पुलिस टीम को कमरे में बंद कर जमकर पीटा गया. वर्दी फाड दिया गया औऱ हथियार छीनने की कोशिश की गयी. 

रानीतालाब थाना क्षेत्र में हुआ वाकया

वाकया बुधवार की देर रात हुई. पटना के रानी तालाब थाने की पुलिस जीतन छपरा गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस को खबर मिली थी कि कई कांडों में फरार चल रहा एक अपराधी धर्मनाथ यादव गांव में छिपकर बैठा है. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जीतन छपरा गांव में छापा मारा. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा तो थानेदार के नेतृत्व में वर्दीधारियों ने उसका पीछा किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और वापस लौटने लगी।इसी दौरान गांव के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया.

लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम को घेर लिया औऱ उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी. लोगों ने थानेदार सतीश सिंह समेत पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी औऱ उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. बचाव में पुलिसकर्मियों ने हथियार निकाला तो उनसे रायफल भी छीन ली गयी. पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर पीटा गया. इससे रानीतालाब थाना प्रभारी सतीश सिंह समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.

लोगों से मार खा रहे पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन के सहारे अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी. इसके बाद कई थानों की पुलिस को जीतन छपरा गांव में भेजा गया. भारी संख्या में गांव में पहुंची पुलिस बल ने रानी तालाब के थानेदार औऱ दूसरे पुलिसकर्मियों को बचाया. हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बिक्रम पीएचसी ले जाया गया है. 

इस घटना के बाद पटना के आधा दर्जन थानों की पुलिस को जीतन छपरा गांव में बुलाकर छापेमारी की जा रही है. अब उनकी तलाश हो रही है जिन्होंने पुलिसकर्मियों को ही जमकर पीट डाला. 

घटना के बारे में डीएसपी तनवीर अहमद ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया है. डीएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की बात सामने आ रही है. पुलिस से लूटी रायफल बरामद कर ली गयी है। डीएसपी के मुताबिक पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें